फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जय पार्वती ग्लोबल स्कूल, रमाला में रविवार को रूरल गेम ऑर्गेनाइजेशन संस्था ने द्वितीय स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया । इसमें दूसरे राज्यों से आई राज्य स्तर की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में जय पार्वती ग्लोबल स्कूल की टीम ने बाजी मारी। अंडर 14 में 100 मी. दौड़ में ऋषभ प्रथम, नितिन द्वितीय और अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में 200 मीटर दौड़ में सौरभ ने 26,83 सेकंड का समय निकालकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में 200 मीटर दौड़ में हरीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक दीपा चौधरी ने अपनी टीम को विजयी होने पर शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता में ओर भी अच्छा करने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान कोच धनंजय ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रॉय अब्राहम शाकिर रवि राहुल दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें