दोघट (बागपत)।
दाहा गांव में चल रही चौगामा कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे दिन हरियाणा और उत्तराखंड की टीमों ने भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी बागपत जनपद के खिलाड़ियों का दबदबा बना रहा। इससे पहले प्रतियोगिता के आयोजकों ने रविवार को नुमाइश मैच का आयोजन किया। इसमें रुड़की क्लब हरिद्वार की टीम ने बागपत क्लब बागपत की टीम को काफी अंतर से हराया। इसमें रुड़की क्लब की टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। बाद में आयोजकों ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में दूसरे दिन पहले राउंड में सुन्हैड़ा और सोनीपत की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सुन्हैड़ा (बागपत) की टीम विजयी रही। बापौली (सोनीपत) ने मदीनपुर (मुजफ्फरनगर) की टीम को हराया। सौरम (मुजफ्फरनगर) ने दाहा (बागपत) की टीम को हराया। बिजरौल (बागपत) ने जलालपुर (सोनीपत) की टीम को हराया। अलीपुर माजरा (मुजफ्फरनगर) ने सुपारा (सोनीपत) की टीम को हराया। दाहा (बागपत) ने मेरठ क्लब (मेरठ) की टीम को हराया। जय हिंद क्लब गोयला (मुजफ्फरनगर) ने बापौली (सोनीपत) की टीम को हराया। जबकि दूसरे राउंड में चौगामा एकेडमी दाहा (बागपत) ने बिटावदा (मुजफ्फरनगर) की टीम को हराया। गोयला (मुजफ्फरनगर) की टीम ने फरमाना (सोनीपत) को, सुन्हैड़ा (बागपत) ने टीकरी (बागपत) की टीम को, बिजरौल (बागपत) ने आदमपुर (बागपत) , टीकरी (बागपत) ने धनौरा (बागपत), मलकपुर (बागपत) ने सौरम (मुजफ्फरनगर) की टीम को हराकर मैच जीते। भाजपा विधायक योगेश धामा ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इसमें कोच अशोक दाहा, विपिन राणा, मंशा मलकपुर, मोहम्मद इदरीश दिल्ली, सुरेश, विजय आदि रहे।