फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट में 77.6 और टीकरी में 68.49 फीसदी हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत दोघट और टीकरी में सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतदाताओं की सुबह से ही कतार लगी रही। दोघट नगर पंचायत के लिए 77.6 और टीकरी नगर पंचायत के लिए 68.49 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन

दोघट में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज और टीकरी में हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया । दोनों ही मतदान केंद्रों पर अर्द्ध सैनिक बल और पुलिस फोर्स तैनात की । पर्यवेक्षक सीपी त्रिपाठी, डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जय प्रकाश ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों के आसपास लगी भीड़ को पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें