बागपत। सीबीएसई की नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता पानीपत में हुई। जिसमें आईपीएस पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। देश की स्वर्ण पदक विजेता 150 टीमों ने भाग लिया।
खेल प्रशिक्षक विनय सहरावत ने बताया कि छह से नौ नवंबर तक सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता पानीपत के सिद्धार्थ इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में हुई । इसमें देश की 150 टीमों ने भाग लिया। आईपीएस पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पहला मैच कर्नाटक के साथ हुआ, इसे स्कूल की टीम ने हराया। इसके बाद तमिलनाडु, महाराष्ट्र और हरियाणा की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंतिम मुकाबला कुरुक्षेत्र से पांच अंक के अंतर से टीम हार गई । स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में खुशी की लहर है। शनिवार को टीम के कप्तान पीयूष नैन, अंकुर नैन, शिवम तेवतिया, सौरभ सिंह, मोहित धामा, गौरव, कार्तिक कौशिक और ऋतिक तेवतिया को सम्मानित किया । स्कूल के छात्र-छात्रा और शिक्षकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. एस कुमार, उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार, अशोक तोमर आदि रहे।