बड़ौत (बागपत)।
अमीनगर सराय मार्ग स्थित एफसीआई गोदाम में बैठक का आयोजन किया । इसमें जनपद कन्नौज स्थित विपणन केंद्र सौरिख के केंद्र प्रभारी और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा के खिलाफ एफआईआर कराने पर आक्रोश जताया।
यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर/ ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक में गोदाम इंचार्ज इंद्रपाल ने कहा कि संगठन के किसी भी पदाधिकारी का शोषण कतई सहन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कन्नौज मेें की गई कार्रवाई पूरी तरह से साजिश है। प्रशासन एवं पुलिस के रवैये की जितनी निंदा की जाए कम है, क्योंकि बिना पड़ताल किए केंद्र प्रभारी को उनके घर से बाहर बुलाकर पीटते हुए थाने लाया गया और उन्हें बंद कर दिया गया। दो दिन बाद गोदाम की जांच की। इससे स्पष्ट है कि वर्मा के खिलाफ कार्रवाई पूर्वाग्रह से ग्रसित है। बैठक में निर्णय लिया नौ नवंबर से तीन दिन तक संपूर्ण कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती तो 13 नवंबर को खाद्य आयुक्त कार्यालय जवाहर भवन लखनऊ का घेराव होगा।