दोघट (बागपत)। भड़ल में चल रही चरम शोधन इकाइयों को डीएम ने गांव से बाहर स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। गांव से पांच सौ मीटर दूर आवंटित भूमि में इकाइयों को स्थापित किया जाएगा।
भड़ल गांव में चल रही चरम शोधन इकाइयों से प्रदूषण के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियां भी फैल रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गांव से बाहर चरम शोधन इकाइयों को स्थानांतरित करने के लिए आंदोलन शुरू किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम से लेकर प्रदूषण बोर्ड तक के अधिकारियों ने गांव में आकर निरीक्षण किया और रिपोर्ट डीएम को दी। इसके बाद डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने गांव में चल रही सभी चरम शोधन इकाइयों को गांव से बाहर स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा ने बताया चरम शोधन इकाइयों के लिए ग्राम पंचायत ने पहले से ही गांव से 500 मीटर दूर भूमि आवंटित की हुई है। इस भूमि पर इन्हें स्थापित किया जाएगा। ग्राम पंचायत इस भूमि की चार दीवार कराकर मिट्टी का भराव कराएगी। प्लेटफार्म, नाली एवं शॉकपिट का निर्माण भी कराया जाएगा और सबमर्सिबल सेट लगवाया जाएगा।