फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची चीनी का आयात बंद करें और दिलाएं भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। चौबीसी खाप के अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह ने कहा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिया है। कच्ची शुगर की देश में एंट्री नहीं होनी चाहिए। किसान इसका विरोध करेंगे। मलकपुर चीनी मिल से भुगतान दिलाने में सरकार नाकाम साबित हो गई है।
विज्ञापन

कसबे में आयोजित पंचायत में चौबीसी खाप के अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह ने कहा मलकपुर शुगर मिल ने अभी तक गन्ना भुगतान नहीं किया है, इस कारण किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। बच्चों की पढ़ाई और घर के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एलान किया यदि जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा विदेशों से आयात की जा रही कच्ची चीनी पर तत्काल रोक लगाई जाए। चीनी आयात से किसानों का शोषण होगा। इससे प्रदेश व देश में उपलब्ध गन्ने से ही चीनी का उत्पादन किए जाने से गन्ने का ज्यादा रेट किसानों को मिल सकेगा। पंचायत की अध्यक्षता सतबीर और संचालन रणवीर सिंह ने किया। ओमबीर सिंह डायरेक्टर, रामकुमार चेयरमैन, प्रेमपाल, चंद्रपाल सिंह, मांगेराम, जयबीर सिंह, चरणपाल सिंह, प्रेम सिंह, सुखपाल सिंह, इंद्रपाल शर्मा, करण सिंह, वेदपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें