फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय में व्यापारी ने खोला जीव दया केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। जीवों को बचाने के लिए कस्बे के एक व्यापारी ने अनूठी पहल की है। अपने गोदाम में जीव दया केंद्र खोला है, इसमें भेड़, बकरी खरीदकर रखी गई है। व्यापारी का लक्ष्य बकरीद से पहले एक हजार से अधिक जीवों को यहां एकत्र करना है, ताकि उन्हें कुर्बानी से बचाया जा सके।
विज्ञापन

सराय के फल विक्रेता अनिल जैन ने कहा जीवों पर दया की जानी चाहिए। गुरु से प्रेरणा लेकर उसने कस्बे में ही जीव दया केंद्र की स्थापना की है। इसमें अब तक वह करीब एक सौ भेड़-बकरी खरीदकर ला चुका है। उसका मकसद है कि इन जीवों को बचाया जा सके। व्यापारी ने कहा बकरीद पर कुर्बानी की प्रथा है, इन दिन लाखों पशुओं की कुर्बानी दी जाती है। उसका प्रयास है कि वह अधिक से अधिक जीवों की जान बचाए, इस कारण जीवन खरीदकर यहां जीवों का एकत्र कर रहा है। उसका मकसद एक हजार जीवों की रक्षा करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें