फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सितंबर को आएंगे जयंत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह ने कहा भाजपा सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। दिन दहाड़े डकैती हो रही है। बढ़ते अपराध पर चार सितंबर को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में एसपी का घेराव होगा।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा व्यापारी आपराधिक घटनाओं से परेशान हो चुके हैं। इस कारण क्षेत्र से पलायन करने को मजबूर हैं। देश की सीमाओं पर जवान सुरक्षित नहीं है। आए दिन आतंकी घटनाएं हो रही है। देश और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा ठप है। किसानों को धोखा दिया जा रहा है। कर्ज माफी में नियम कानून बदले जा रहे हैं। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा जिले में अपराध बढ़े हैं। रालोद कार्यकर्ता जनता की समस्याएं हल करने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें