फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कांड की जांच और गांवों का हो विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद, भाकियू और राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने विभिन्न मुद्दों पर विकास भवन में हंगामा किया। गांव में विकास कार्य और गोरखपुर प्रकरण की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । उन्होंने कहा यदि 15 दिन में गांव में विकास कार्य शुरू नहीं किए तो प्रधान सामूहिक इस्तीफा देंगे। सीडीओ चांदनी सिंह ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ता पूर्व विधायक साहब सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एडीएम लोकपाल सिंह से मिले और गोरखपुर कांड की निष्पक्ष जांच की मांग की। राज्यपाल के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज की ह्दय विदारक घटना के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान और तीन प्रतिशत से 12.70 प्रतिशत की दर से वसूले जा रहे ब्याज पर रोक लगनी चाहिए। इसके बाद रालोद कार्यकर्ता भाकियू नेताओं और ग्राम प्रधान संगठन के साथ विकास भवन पहुंचे। सीडीओ कार्यालय में गांवों का विकास नहीं करने का आरोप लगाया। जेई, ग्राम सचिव पर कमीशन मांगने समेत कई आरोप लगाए।
सीडीओ चांदनी सिंह ने जांच कराने का आश्वासन दिया। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा यदि विकास कार्य नहीं हुए तो 15 दिन में प्रधान सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, विकास प्रधान, वेदप्रकाश यादव, नगराध्यक्ष भूरू सभासद, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सुभाष नैन, ओमबीर ढाका, रामकुमार, सोमपाल राठी, सतेंद्र प्रमुख, जसवीर सिंह, साजिद और हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रजवाहों में पानी आने से किसानों में रोष
बागपत। शामली जनपद के खंदरावली से क्षेत्र के रजवाहे में पानी न आने से क्षेत्रवासी में रोष है। छपरौली कस्बे में किसानों ने बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलकर पानी छोड़े जाने की मांग की थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिए लेकिन पानी छपरौली क्षेत्र तक नहीं पहुंचा। किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ धरना और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। किसानों के बीच पहुंचे सिंचाई विभाग के जिलेदार अंबुज और जेई देवेंद्र कुमार छपरौली पहुंचे। उन्होंने बताया बीच रास्ते मे पानी की चोरी होने और सफाई के अभाव में पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता। पानी की चोरी रोकने को कर्मचारी निगरानी कर रहे हैं और बरसात के बाद सफाई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। फिलहाल 180 क्यूसैक पानी छोड़ा जा रहा है। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। राजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, अतर सिंह किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें