फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दी ओरियनटेशन प्रोग्राम की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेज एंड हास्पिटल में बृहस्पतिवार को ओरियनटेंशन प्रोग्राम का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष अध्यक्ष प्रोफेसर आरपी एस तोमर, डॉ. गीतांजलि तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर ने दीप जलाकर किया। डॉ. गीताजंलि और डा. मनीष तोमर ने बताया चिकित्सा के क्षेत्र में जीएनएम और एएनएम के योगदान और नौकरी की संभावनाएं हैं। शिक्षक संतोष, दुर्गेश, पूजा, प्रमिला ने छात्रों को जीएनएम और एएनएम कोर्स की जानकारी दी। इसमेें वंदना, दीपा, पूजा, विधेश्वरी आदि रहे।
विज्ञापन

उधर एल्पाइन पब्लिक स्कूल जिवाना गेट में ऊर्जा संरक्षण को लेकर आयोजित वर्कशाप का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष तोमर ने किया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को जिवाश्म ईधन के जलने से निकलने वाली कार्बन डाईऑक्साइड व अन्य गैसों के दुष्प्रभाव तथा इससे होने वाले पर्यावरण प्रदूषण की जानकारी दी। उन्होंने बताया वातावरण मेें लगभग 70 प्रतिशत कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन जिवाश्म इंजन के जलने से निकलती है। इसमें शिवानी तोमर, उदिशा तोमर, ऋतिका तोमर, तुषार, शुभम, खुशी तोमर, दिव्या तोमर, उपासना, स्वाति, आयुष तोमर, निदेशक पंकज इंसान और मैनेजर यजुवीर सिंह चौधरी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें