बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। सोमवार को दिनभर रूक-रूककर बरसात होती रही। इससे पारा लुढ़क गया। बारिश के कारण कई गांवों में जलभराव की स्थिति है। सूरजपुर महनवा गांव में एक मकान गिर गया। लोगों ने तीन बच्चों को मकान से सुरक्षित निकाला।
सोमवार की सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए थे। रूक-रूक कर बूंदाबांदी हुई। टटीरी क्षेत्र के सूरजपुर महनवा गांव में बारिश के कारण रूखसाना के मकान की छत गिर गई। इसमें वह और तीन बच्चों को भी मामूली चोटें लगी। छत गिरते ही पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में मकान के मलबे को हटाया। रुखसाना के पति यामीन की करीब पांच वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। वह मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर पीड़ित को आर्थिक मदद कराने की मांग की।