टीकाकरण के दौरान हज यात्रियों को दिया प्रशिक्षण
बागपत। शहर के नवाब शौकत मेमोरियल पब्लिक स्कूल ईदगाह में हज पर जाने वाले 180 यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने टीकाकरण किया। हज वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया।
सोमवार को शहर के ईदगाह स्थित पब्लिक स्कूल में सुबह दस बजे टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। स्वास्थ्य विभाग के 15 डॉक्टर और कर्मचारियों ने 180 हज यात्रियों का टीकाकरण कर दवा दी। इसमें 97 पुरुष और 83 महिलाएं है। हज पर जाने वाले यात्रियों को हज वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया के ट्रेनर हाजी मौलाना रियाज अहमद ने प्रशिक्षण दिया। मंगलवार को बड़ौत के नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण कैंप लगेगा। इसमें हारून मलिक हाजी शफीक अलवी, आरिफ मलिक, मास्टर बशीर, मनवीर शोभी मलिक, जहीर अहमद, डॉ. चौधरी उमर फारूक, मोहम्मद अहसान एडवोकेट, नईम एडवोकेट, हाजी निजात खान, मुन्ना कुरैशी मौजूद रहे।