फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर मांस की बिक्री पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य मार्गों पर मांस की बिक्री पर रोक
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। कांवड़ मेले को देखते हुए पुलिस ने कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक बुलाकर दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर मांस की बिक्री न करने के निर्देश दिए।
कोतवाली में सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा में डीजे बजाने के लिए पहले अनुमति ली जाएगी। अनुमति में भी स्पष्ट लिखा जायेगा कि वे आवाज की गति धीमी रखे। वाहनों में डीजे लगाने में ज्यादा ऊंचाई न रखने को चेताया गया ताकि हाईटेंशन तारों से कोई हादसा न हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि नियम-शर्तों का उल्लंघन हुआ तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव और डीजे संचालकों में सचिन, रविंद्र, शिव कुमर, कपिल, सचिन, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, रोहित आदि शामिल रहे। दूसरी ओर, चौकी पर भी सीओ कर्मवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने कांवड़ यात्रा के समय दुकानदारों के साथ बैठक कर मांस और अंडे की बिक्री न करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें