फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फार्मासिस्ट और तीन बच्चों सहित दस संक्रमित मिले

विज्ञापन
ड़ौत में कोरोना संक्रमित मिलने पर गली को सील करता कर्मचारी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
पिलाना सीएचसी 24 घंटे के लिए बंद, संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में मंगलवार को पिलाना सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट और तीन बच्चों सहित 14 संक्रमित मिले। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिलाना सीएचसी को 24 घंटे के लिए बंद कर संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। टीम ने संक्रमितों के परिजनों और पड़ोस के लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पिलाना सीएचसी के फार्मासिस्ट के अलावा खेकड़ा की हसनपुर मंसूरी की एनबीसीसी कालोनी में पति-पत्नी व एक चार वर्ष के बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बड़ौत के आजाद नगर में एक 70 वर्षीय महिला, बागपत में बड़ौत रोड़ की एक महिला, सूरजपुर महनवा की एक महिला, निरोजपुर का एक युवक के अलावा चमरावल रोड के कक्षा छह व नौवीं के एक-एक छात्र में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमितों के परिजनों व उनके पड़ोस के लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें