बागपत। जिले में मंगलवार को 2400 लाभार्थियों में से 1383 लाभार्थियों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। मंगलवार को खेकड़ा ब्लॉक में 90 फीसदी और बिनौली ब्लॉक में 33 फीसदी लोगों का टीकाकरण हुआ।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिले में मंगलवार को 24 सत्र में 2400 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रो प्लान बनाया। मंगलवार को 33 फ्रंट लाइन वर्कर ने पहला और नौ ने दूसरा टीका लगवाया। 45 से 60 वर्ष के 660 ने पहला और 98 ने दूसरा जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के 419 ने पहला और 164 ने दूसरा टीका लगवाया।