बागपत। जिले में शनिवार को लक्ष्य के सापेक्ष 31 सत्रों में 136 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया। खेकड़ा ब्लॉक में सबसे अधिक 166 फीसदी और बिनौली ब्लॉक में सबसे कम 70 फीसदी टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि शनिवार को 31 सत्रों में 3600 लाभार्थियों के टीकाकरण का माइक्रो प्लान बनाया था। लक्ष्य के सापेक्ष 4930 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। शनिवार को 18 से 44 आयु वर्ग में 3443 लाभार्थी, 45 से 60 आयु वर्ग के 378 लाभार्थियों ने पहला और 628 ने दूसरा टीका लगवाया। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 187 ने पहला और 284 ने दूसरा टीका लगवाया। बागपत ब्लॉक में 400 के सापेक्ष 580, बड़ौत ब्लॉक में 300 के सापेक्ष 450, बिनौली ब्लॉक में 200 के सापेक्ष 140, छपरौली ब्लॉक में एक हजार के सापेक्ष 1020, खेकड़ा ब्लॉक में 1500 के सापेक्ष 2490 और पिलाना ब्लॉक में 200 के सापेक्ष 250 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।