फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की तरक्की करने वाली पार्टी को देंगे समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। असारा गांव में ऑल इंडिया मुस्लिम जाट एसोसिएशन की बैठक हुई, इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। निर्णय लिया कि 28 मार्च को बैठक कर लोकसभा चुनाव में मुस्लिम जाट किस पार्टी को वोट देंगे, तय किया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यूसुफ चौधरी ने कहा कि मुस्लिम जाट समाज का उत्तर भारत में निर्णायक वोट रहता है। समाज अब तक असंगठित तौर पर ही अपना राजनीतिक समर्थन करता आया है, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में संगठित होकर अच्छी एवं देश का विकास करने वाली पार्टी को समर्थन करेंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष मो. उमर चौधरी ने कहा कि मुस्लिम जाट समाज राजनीति में भी हिस्सेदारी करें और समाज को आगे बढ़ाएं। बैठक में निर्णय लिया कि 28 मार्च को बैठक कर वोट देने के लिए राजनीतिक पार्टी का चयन करेंगे। इसकी अध्यक्षता अली हसन मुखिया ने की। संचालन मौसम अली ने किया। इसमें प्रदेश सचिव कारी मो. तारिक फलाही, मास्टर इस्लामुद्दीन, काबिल चौधरी, नूरद्दीन, इंतजार अलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें