फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो पाक का गुणगान करें, उसे भेज दो पाकिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे में हुई बैठक में वक्ताओं ने सरकार से आग्रह किया है कि जो लोग पाकिस्तान की हिमायत लेते हैं, उनको देशद्रोही घोषित किया जाए और पाकिस्तान भेजा जाए। उन्होंने कहा ऐसी हरकतों से सेना का मनोबल कम होता है, देश की सुरक्षा के लिए ही भारतीय सेना ने आतंकवादी शिविरों को पर हमला किया है। जो जरूरी था ऐसी स्थिति में हर भारतीयों का कर्तव्य बनता है कि वह सेना को प्रोत्साहित करें और ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिसका लाभ प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से पाकिस्तान को मिले। अब कश्मीर की अनुच्छेद 34ए और 370 को हटाने का सबसे उपयुक्त समय है। इसमें सुरेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, राजपाल सिंह, करण सिंह, जितेंद्र, राजीव कुमार, हरबीर, विजेंद्र, सतवीर, प्रमोद, एवं हरेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें