फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जनवरी को मीतली में गोवंश आश्रय स्थल होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बेसहारा गोवंशीय पशुओं की समस्या से किसानों को जल्द राहत मिलेगी। 31 जनवरी को जहां मीतली में गोवंश आश्रय स्थल शुरू हो जाएगा। वहीं टीकरी नगर पंचायत में फरवरी माह के पहले सप्ताह में कान्हा आश्रय स्थल शुरू हो जाएगा। छपरौली और अमीनगर सराय में भी काफी हद तक कार्य पूरा हो चुका है। निरपुड़ा गांव के किसान डीएम से मिले। तय किया कि गांव के लोग ढाई लाख रुपये की रसीद कटवाएंगे, इसके बाद निरपुड़ा के स्कूल में बंद पशुओं को गोशाला भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में स्कूलों से लेकर पंचायत घर और आंगनबाड़ी केंद्रों तक में बंद कर दिया। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। किसानों को भी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से जल्द बेसहारा गोवंश की समस्या से निजात मिल जाएगी। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया 31 जनवरी को जहां मीतली में बन रहे अस्थाई गोवंश आश्रय केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में कान्हा आश्रय स्थल का भी शुभारंभ होगा। बदरखा में भी 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा अमीनगर सराय और छपरौली नगर पंचायत में कान्हा आश्रय स्थलों पर काफी हद तक काम पूरा हो चुका है। खपराना, अमीपुर बालैनी, दुड़भा, सदुल्लापुर, ढ़िकौली में कार्य प्रगति पर है। इनके निर्माण होने से जिले के करीब तीन हजार बेसहारा गोवंशों को यहां पर रखा जाएगा। खट्टा गांव में गो संरक्षण केंद्र और एक निजी गोशाला के निर्माण होने से बाकी की समस्या का समाधान हो जाएगा। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि गोवंशीय पशुओं से किसानों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी तरह से परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जिले में अधिकांश गांवों में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल खेलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

निरपुड़ा के ग्रामीण कटवाएंगे ढाई लाख की रसीद
बागपत। निरपुड़ा गांव के किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गोवंशीय पशुओं से फसलों की बर्बादी हो रही है। इससे किसानों को हर रोज हजारों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा गोवंशों ने गांव में हरबीर, परवेंद्र, साधू, रोहित राणा, बिल्लू उर्फ देवेंद्र को टक्कर मारकर घायल कर चुके हैं। किसानों के साथ-साथ गांव के लोग भी इनसे त्रस्त आ चुके हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने गोवंशों की समस्याओं से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया। तय किया गया कि आश्रय स्थल के लिए ग्रामीण ढाई लाख रुपये की रसीद कटाएंगे। इसमें पुष्पेंद्र राणा, सहदेव सिंह, मास्टर हरबीर सिंह, उमेश राणा, जगदीश, विकास, महावीर, हरपाल, तिलकराम, मास्टर महावीर सिंह, मास्टर जयपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें