बागपत के डाकघर में जल्द खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस
बागपत। डाकघर परिक्षेत्र बरेली के पोस्ट मास्टर जनरल आरकेबी सिंह ने पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को काम बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा खाते खेलने के निर्देश दिए। पासपोर्ट ऑफिस के लिए जगह का निर्धारण किया। निर्देश पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जाएगी, जिससे लाभ मिले सके।
शुक्रवार को बरेली परिक्षेत्र बरेली के पोस्टमास्टर जनरल आरकेबी सिंह ने पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पासपोर्ट ऑफिस के लिए जगह का निर्धारण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया जिला स्तर पर पासपोर्ट का ऑफिस खुलेगा। इसके लिए इंजीनियर आएंगे जो जगह को फाइनल कर देंगे। निर्देश दिए पोस्ट ऑफिस से ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जाएं। इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक में लोगों के अधिक से अधिक खाते खोले जाएं। जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। आने वाली डाक के रख रखाव और अभिलेखों को देखा। निर्देश दिए समय पर लोगों के घर पार्सर जाना चाहिए। कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनके साथ प्रवर डाक अधीक्षक मेरठ पीडी रेगर, सहायक अधीक्षक सीएच रावत, एएसपी देवेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
मार्च से पहले शुरू हो जाएगा पासपोर्ट ऑफिस
बागपत। सहायक डाक अधीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मार्च से पहले पासपोर्ट ऑफिस खुलने की संभावना है। जल्द विभाग से इंजीनियर डाक घर में पहुंचेंगे। जगह का फाइनल होते ही काम शुरू हो जाएगा।