बागपत। इदरीशपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास मलिक को स्मार्ट क्लास चलाने पर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 12 जनवरी को लखनऊ में सम्मान समारोह होगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इनके माध्यम से बच्चों को आधुनिक शिक्षा दिलाई जा रही है। नियमित रूप से शासन से स्मार्ट कक्षाएं संचालित कराने के लिए विभागीय स्तर से सर्वे कराया । इसमें बिनौली ब्लॉक के इदरीशपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में नियमित रूप से स्मार्ट कक्षाएं संचालित मिली। इसके बाद शासन को इसका प्रजेंटेशन कराया। तीन से पांच मिनट की वीडियो कक्षा के संचालित के समय की दिखाई। इसके बाद इदरीशपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास मलिक का चयन सम्मान के लिए हुआ। 12 जनवरी को लखनऊ में शिक्षा निदेशक द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उधर प्रधानाध्यापक विकास मलिक ने सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि जिल के लिए हर्ष का विषय है।