फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिले रेस में नाइल हाउस की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को रिले रेस में नाइल हाउस की टीम प्रथम रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
चौथे दिन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर अनुराग जैन, चारू जैन, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा व प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। रिले रेस में नाइल हाउस प्रथम, अमेजॉन द्वितीय और पैसेफिक हाउस की टीम तृतीय रही। लंबी कूद में यशस्वी प्रथम, आंचल द्वितीय और साक्षी तृतीय रही। क्रिकेट मैच के प्रथम चरण में पैसेफिक हाउस ने अमेजॉन को हराकर, एवरेस्ट हाउस ने नाइल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में एवरेस्ट हाउस ने पैसेफिक हाउस को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में 100 मीटर रेस में किरन नाइल प्रथम , तनु पैसेफिक द्वितीय और ईशिका अमेजॉन तृतीय रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को डायरेक्टर अनुराग जैन और चारू जैन ने ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसमें पीटीआई मनोज तोमर, दीपक शर्मा, अक्षय, वैभव, ईशान, प्रदीप, सुषमा, ममता, आशीष, शिल्पी, रिभा, अंजुम, जूही, वर्षा, मनीषा, अंशु, सिंधु, शिखा, प्रिया, रूपा, मनीषा, छवि, आयुषी, अंकिता, अनु, मिनी, इंदु, माला, शकुंतला, सौम्या, रीना, शिवानी, सविता, राखी, पिंकी, इशिका आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें