दोघट (बागपत)। भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज, दाहा में बुधवार को होने वाले आर्य वीरांगना युवा जाग्रति सम्मेलन को सफल बनाने के लिए केंद्रीय आर्य समाज चौगामा समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दाहा में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया।
समिति के महामंत्री हरपाल आर्य, मंत्री राम गोपाल आर्य ने क्षेत्र के दाहा, तवेला गढ़ी, पलड़ी, मुलम, सठेड़ी आदि शिक्षण संस्थाओं में जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सम्मेलन में एक हजार के करीब बालिकाएं शारीरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेगी। इसके तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में छात्राओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया। इसमें मास्टर बालकराम, नरेंद्र आर्य, राज कुमार, जयराम, उपासना, इति, प्रेम सिंह राणा, सुकर्मपाल, सहेंद्र आदि का सहयोग रहा।