फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनओं में श्रद्धालु सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सड़क दुर्घटनाओं में श्रद्धालु सहित दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने एक घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया।
विज्ञापन

सरूरपुर गांव निवासी नरेंद्र पुत्र प्यारे लाल ने बताया कि वह गुफा वाले बाबा मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आया। मंदिर में पूजा कर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पार करने लगा तो बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। उसने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी दुर्घटना निवासी गांव के पास हुई। शाहरुख पुत्र लुक्की निवासी निवाड़ा बाइक सवार होकर गौरीपुर मोड़ की तरफ जा रहा था। रास्ते में नाले के पुल के पास डीसीएम गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। कोतवाली में घायलों ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें