बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में लगे स्वास्थ्य मेले में लौहड्डा निवासी 80 वर्षीय जगबीरी अचानक बेहोश होकर कुर्सी से नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही कर्मचारी वृद्धा के पास पहुंचे। मंच के सामने से उठाकर साइड में जमीन पर लेटा लिया। वहां इलाज शुरू हुआ। इसके बाद बिना स्टेचर के डॉक्टर की स्टॉल तक पहुंचाया। बेहोशी की हालत को देख एंबुलेंस के माध्यम से इमरजेंसी स्टॉल तक पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उपचार किया। जांच करने में पता चला शुगर बढ़ा हुआ था। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि महिला को उपचार कराने के बाद उसके गांव भिजवा दिया था।
बनेगा हाईवे, विपक्षी फैला रहे अफवाह: सत्यपाल सिंह
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि शहर में बस अड्डे के लिए ब्लॉक का प्रस्ताव भेजा है। डीएम से भी ब्लॉक को अन्य स्थान पर ट्रांसफर करनेे के लिए वार्ता हो गई है। जल्द इसका समाधान हो जाएगा। वहीं दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण में स्टे की चल रही चर्चा पर विराम लगाते हुए कहा विपक्षी लोग अफवाह फैला रहे है। ऐसा कुछ नहीं है। कंपनी की ओर से कार्य चल रहा है। प्रोजेक्ट पूरी तरह तैयार है।
मिजिल्स रूबैला अभियान को सफल बनाने को दिलाया संकल्प
बागपत। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि स्वास्थ्य मेले के दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और प्रशासनिक अफसरों से 26 नवंबर को शुरू होने वाले मिजिल्स रूबैला अभियान के लिए संकल्प दिलाया गया।
जादू से किया जागरूक
बागपत। स्वास्थ्य मेले में नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति ने जादू का शो आयोजन किया। इसमें जादूगर अंकित श्रीवास्तव ने मैजिक के माध्यम से स्वच्छता और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।