फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी गांव में स्वच्छता टोली का गठन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जौहड़ी गांव में रविवार को जनसभा हुई। इसमें कई गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें लोगों को खुले में शौच करने से फैलने वाली बीमारी की जानकारी दी। इसमें स्वच्छता टोली का गठन भी किया।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कल्लू ने की। संचालन सचिव विकुल नेे किया। इसमें आरिफपुर, खेड़ी, वाजिदपुर, लौहड्डा, माखर आदि गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस जनसभा में सचिव विकुल ने कहा कि आसपास साफ-सफाई न रखने से लोग कई तरह की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बताया कि खुले में शौच जाने से लोग भयंकर बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। उन्होंने शौचालय का निर्माण कर उसको प्रयोग कर बीमारी से बचने की जानकारी दी। ग्राम प्रधान कल्लू ने भी खुले में शौच न करने की अपील की। इनमें महेंद्र, बिजे पाल, बबलू, ब्रह्म दत्त, रणवीर, ललित, अनुज, नरेश, राजपाल, राजू, प्रमोद, सोनू, जितेंद्र, बाबू, प्रेम, विजयपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें