बागपत। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 29 अक्तूबर से शुरू होंगी। परिषदीय स्कूलों में परीक्षा दो पाली में होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा सुबह साढे़ नौ बजे से शुरू होंगी और दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। पहले दिन कक्षा छह की स्काउट गाइड के अलावा खेल एवं स्वास्थ्य विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 30 अक्तूबर को कक्षा एक की हिंदी मौखिक, कक्षा दो की हिंदी और नैतिक शिक्षा मौखिक, कक्षा तीन, चार एवं पांच की हिंदी एवं नैतिक शिक्षा लिखित एवं मौखिक परीक्षा होगी।