फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और विधायक का वेतन और पेंशन हो बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा सांसद और विधायक का वेतन और पेंशन बंद की जाए, तभी देश का भला होगा। इस मौके पर बुजुर्ग कार्यकर्ता धूम सिंह को शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भाकियू के नगर अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि सांसद, विधायक, एमएलसी समाज सेवी है तो उन्हें वेतन क्यों दिया जाता है। इन्हें वेतन नहीं मिलना चाहिए। वेतन बंद हो जाए तो भारत आज भी सोने की चिड़िया बन जाएगा। इसके लिए एक पदयात्रा टटीरी से शुरू की जाएगी। राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर वेतन न देने की मांग करेंगे। नवीन चौधरी ने कहा कि वेतन के अलावा इन्हें पेंशन भी दी जाती है। जबकि साठ साल तक सरकारी सेवाओं में सेवा करने वालों की पेंशन बंद कर दी। इनकी पेंशन भी बंद की जाए। चौधरी कंवर सिंह ने कहा कि महंगाई के कारण किसान परेशान हैं। 60 साल के बाद किसान को वेतन या पेंशन मिलनी चाहिए। धूम सिंह ने कहा संगठन में शक्ति है। सभी एकजुट होंगे तो सरकार को हमारी सभी समस्याओं का समाधान करना पड़ेगा। प्रवीण मैनेजर, चौधरी करम सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें राजपाल, प्रेम सिंह, धर्मेंद्र, मनोज, संजय, अंकित, धर्मपाल, सुरेंद्र, मास्टर अमर सिंह, भंवर सिंह, जयप्रकाश, राज कुमार, सोनू, पिंटू, राहुल, पृथ्वी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें