फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार युवकों को कुचला, दो सगे भाई समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर हलालपुर गांव के निकट तेज गति कार ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन

हादसा बुधवार शाम करीब सात बजे हुआ। शामली के कैराना निवासी नईम (21) पुत्र नौशाद, नदीम (23) पुत्र नौशाद और सोनू (30) पुत्र हबीब बाइक पर सवार होकर बड़ौत से वाया छपरौली होते कैराना लौट रहे थे। जैसे ही वह हलालपुर गांव के निकट पहुंचे छपरौली की ओर से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। राहगीरों ने ही मृतकों की शिनाख्त की है। पुलिस ने घायल कार चालक शामली के ही भारसी गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र धर्मपाल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से कैराना में गांव में गम का माहौल बन गया है। मरने वाले नईम और नदीम सगे भाई हैं। तीन युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। बड़ौत में एक मकान में पत्थर लगाकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें