बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी द्वारा चलाएं जा रहे कार्यक्रम को पोल खोल हल्ला बोल की समीक्षा की। वहीं 29 अगस्त को बड़ौत आ रहे जयंत चौधरी के स्वागत की रणनीति बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
सोमवार को जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना की अध्यक्षता और युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर के संचालन मेें हुई बैठक मेें पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम पोल खोल हल्ला बोल की समीक्षा की और कार्यक्रम की सफलता पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया, वहीं 13 अगस्त को हुई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की सफल जनसभा के लिए भी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसमेें बिजली के बिल व गन्ना भुगतान पर व अन्य समस्याओं के लिए रालोद का आंदोलन जारी रखने का प्रस्ताव पारित किया ।
इस बैठक मेें 29 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के स्वागत की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। इसमेें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, गजेंद्र मुन्ना, डॉ. अजय तोमर, सुभाष गुर्जर प्रमुख, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, सतेंद्र प्रमुख विश्वास चौधरी, हाजी जमीरूदीन अब्बासी, इरफान, बलजीत सिंह आर्य, डॉ. वरुण तोमर, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, विश्वास चौधरी, कुलदीप, कय्यूम, विकास प्रधान, डॉ. अनिल डबास, कर्नल ब्रह्म पाल सिंह, सुरेश मलिक, राजू तोमर सिरसली, विनोद, राजवीर सिंह, मित्रमुनि, मुनेश, हरिओम राठी, नौशाद, कृपाल सिंह, राजू तोमर, डॉ. हरपाल सिंह, धीरज पाल, अशोक आदि रहे।