विधायक केपी मलिक ने लखनऊ विधानसभा मेें पर्यटन मंत्री से पूछा कि जनपद बागपत के विधानसभा क्षेत्र बड़ौत मेें दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित गुफा वाला की ख्याति और भक्तों की संख्या को देखते हुए इस मंदिर को पर्यटक स्थल घोषित कर इसके समुचित विकास के लिए कोई कार्य योजना बनेगी या नहीं। दूसरा सवाल उन्होंने उठाया कि क्या चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बताने का कष्ट करेंगे कि जनपद बागपत में सड़क दुघर्टनाओं में गंभीर रूप से घायलों के समुचित इलाज के लिए बागपत मेें ट्रामा सेंटर का निर्माण सरकार कराएगी या नहीं। तीसरा सवाल उन्होंने उठाया कि चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री से जनपद अलीगढ़ मेें सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी कब तक पूरी होगी। उन्होंने अन्य कई सवाल विधानसभा मेें उठाए और सभी समस्याओं का धरातल पर उतारने की आवाज उठाई।