फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाट का पर्दा लगाकर शौचालय जाती हैं बिटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारना तो दूर की कौड़ी है, बच्चों को स्कूल में मूलभूत सुविधाएं ही नहीं मिल रही है। स्कूलों को चमकाने का दावा करने वाले सिस्टम को गौरीपुर जवाहर नगर गांव का पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिखाई ही नहीं दे रहा। कहने के लिए स्कूल में तीन शौचालय हैं, लेकिन बगैर दरवाजे के यह किसी काम के नहीं। शिक्षिकाओं ने बीएसए और एबीएसए को जानकारी दी, लेकिन हालात नहीं सुधरे। सरकार नहीं जागी और प्रशासन ने अनसुनी कर दी। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने मजबूरी के चलते खुद इंतजाम किया। शौचालयों पर टाट का पर्दा लगाया। अब जब भी बालिकाएं शौचालय जाती है तो पहले टाटा का पर्दा लगाया जाता है। पिछले दिनों ही आदेश जारी हुए कि गांव की निधि से पहले स्कूल चमकेंगे। लेकिन गौरीपुर जवाहरनगर में स्कूल क्या चमकता, शौचालय पर दरवाजे तक नहीं लगवाए गए हैं।
विज्ञापन



कौन करें सुरक्षा, असामाजिक तत्वों की करतूत
बागपत। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीता ने बताया कि अवकाश के बाद असामाजिक तत्व यहां पहुंच जाते है। स्कूल में तोड़फोड़ करते हैं। यहां पर किसी भी तरह से सुरक्षा नहीं है। शराबी विद्यालय में घुसकर शराब पीते है। शिकायत करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। यहां पर हर समय शिक्षिका और छात्राओं को खतरा बना रहता है। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि विद्यालयों की सभी समस्याओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरीपुर की सभी समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें