फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से जलमग्न हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बृहस्पतिवार सुबह अचानक बारिश से जहां तपती गर्मी से राहत मिली, वहीं जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का भी सामना भी करना पड़ा। कई जगहों पर अत्यधिक पानी भरने से बाइक व अन्य वाहन फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर की बात हो या गांवों की। कुछ जगहों को छोड़कर कहीं भी पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। हल्की बारिश से ही जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जो बरसात खत्म होने के बाद भी कई दिनों तक बनी रहती है। बृहस्पतिवार सुबह अचानक बारिश से गांधी रोड, नेहरू रोड, भगवान महावीर मार्ग, कोताना रोड, तहसील गेट, बिनौली रोड सहित दुकानों में पानी भर गया और लोगों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बावली, मलकपुर, हिलवाड़ी आदि सहित कई गांवों मेें भी जलभराव से लोग परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें