फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य अक्तूबर में होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य अक्तूबर माह में शुरू किया जाएगा। बुधवार को विश्व बैंक की टीम ने मार्ग का सर्वे किया। सड़क परिधि में आने वाले मकानों को भी तोड़ा जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों को सूचना दी गई है। इस मार्ग के बनने से तीन राज्य के लोगों को फायदा होगा।
बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग जर्जर हाल में है। मार्ग संक्रीण होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। क्षेत्र वासी लंबे समय से मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं। इसके तहत सड़क 10 मीटर चौड़ी होगी। इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य विश्व बैंक द्वारा किया जाएगा। इसके लिए बजट भी जारी हो गया है। बुधवार को विश्व बैंक के सर्वे अधिकारी मनोज ठाकुर ने टीम के साथ बड़ौत से लेकर मुजफ्फरनगर तक मार्ग का सर्वे किया। उन्होंने मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य अक्तूबर माह में शुरू हो जाएगा। सड़क की परिधि में आने वाले मकानों को तोड़ा जाएगा। जिनके मकान तोड़े जाएंगे उन्हें सूचना दे दी। उनकी आईडी और बैंक खाता मांगा गया। मकान का मुआवजा दिया जाएगा। मुजफ्फरनगर में विश्व बैंक का प्रोजेक्ट कार्यालय खोला है। इंजीनियर कार्यालय में ही बैठेंगे। वहीं इस मार्ग के निर्माण से दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रदेश जुड़ जाएंगे। तीनों प्रदेशों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कान्हड़ में टूटेंगे सबसे ज्यादा मकान
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पडने वाले भड़ल, दाहा, कान्हड़, पुसार, बामनौली, बिजरौल गांव में मकान टूटेंगे। सबसे ज्यादा मकान कान्हड़ में तोड़े जाएंगे, क्योंकि कान्हड़ में ही मार्ग की चौड़ाई सबसे कम है।
विज्ञापन


क्षेत्र का होगा विकास
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग के बनने से क्षेत्र का विकास होगा। लंबे समय से क्षेत्रवासी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठा रहे हैं। मार्ग पर बड़ौत में बिजरौल रेलवे फाटक पर फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। इसको लेकर क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें