फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

राशन कार्ड बनवाने की मांग को लेकर सोमवार को जिवाना गुलियान गांव के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी आपूर्ति विभाग के आरओ और कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई। बाद मेें उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान के पति आदित्य सोलंकी के नेतृत्व मेें महिलाएं और पुरुष तहसील पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रधान पति आदित्य सोलंकी ने कहा गांव में गरीब और असहाय लोगों के राशन कार्ड न बनने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन राशन कार्ड धारकों के कार्ड बने हैं, उनके राशन कार्ड पर पूरी यूनिट दर्ज नहीं की जा रही है, इससे उन्हें भूखमरी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा राशन डीलर अपनी मनमर्जी से किसी भी राशन कार्डधारक की यूनिट आधी दर्ज कर देते हैं, इस मनमानी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बाद मेें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इनमें ठाकुर शैलेंद्र सिंह, आसयीना, हेमंत कुमार, प्रताप, हसमत अली, कविंद्र, रूपी, सुरजीह, मुकेश, विपिन, सुनील, वीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें