बिनौली (बागपत)।
आंचल फाउंडेशन बड़ौत और दीप विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल बिनौली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बिनौली में दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का कबड्डी उद्घाटन मैच जय पार्वती ग्लोबल स्कूल रमाला की टीम ने जीता।
आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आरएसएस के जिला संपर्क प्रमुख डॉ. राजीव गोस्वामी ने किया। इस दौरान उन्होंने कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कहा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ियों से अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। प्रतियोगिता के कबड्डी के उद्घाटन मुकाबले में जय पार्वती ग्लोबल स्कूल रमाला की टीम ने दीप विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल बिनौली की टीम को 47-19 अंक से हराया। हेंडबाल के मुकाबले में जाट कॉलेज बड़ौत की टीम ने भी दीप विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल बिनौली की टीम को 7-5 के अंतर से मात दी। मैच में रेफरी सागर, सूर्यकांत शर्मा, राहुल शर्मा, रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष पूजा वर्मा ने बताया कि दौड़ और बैडमिंटन के मुकाबले शनिवार को होंगे और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। संचालन प्रधानाचार्य विनय कुमार ने किया। इसमें आरएसएस संघ सदस्य अशोक तोमर, अरविंद बंसल, कुलदीप बंसल, अतुल तेवतिया, अक्षय, आशू आदि रहे।