फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से दो घंटे तक चली वार्ता विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। टीकरी में सीएचसी शुरू कराने की मांग को लेकर कस्बावासियों का 13वें दिन भी धरना जारी रहा। एसडीएम बड़ौत ने धरनारत लोगों के बीच पहुंचकर वार्ता की। करीब दो घंटे तक चली वार्ता विफल हो गई। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि जब तक सीएचसी शुरू नहीं होगी, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

टीकरी सीएचसी को शुरू कराने के लिए क्षेत्रवासी 13 दिन से धरने पर बैठे हैं। लेकिन शासन या प्रशासन के अधिकारी सीएचसी को चलाने की कार्रवाई नहीं कर रहे। रविवार को एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी ने धरनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और बताया कि सीएचसी को चलाना जिला स्तर के अधिकारियों के वश में नहीं है। जिलाधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेकर शासन को अवगत कराएंगे। शासन से जो भी निर्देश आएगा, उससे आप लोगों को अवगत कराया जाएगा। धरना समाप्त कर दो। लेकिन करीब दो घंटे तक चली वार्ता विफल हो गई। कस्बावासियों ने कहा कि सीएचसी चालू होने तक उनका धरना जारी रहेगा। इस बीच, धरनारत लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला से मिला। विधायक ने शासन तक उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। धरने पर मास्टर महेंद्र सिंह राठी, शिवकुमार राठी, अमरजीत राठी, रमेश भगत, चौधरी भूरा सिंह, सौरव शाका, आनंद प्रकाश, डॉ. अरुण राठी, हरेंद्र राठी, सौदान सिंह, जयभगवान, संजय, तालिब, जसवीर, नदीम, सोनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें