फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस परीक्षा : दूसरे जिलों से अभ्यार्थियों का आना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए जिले में दूसरे जनपद के अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया है। बागपत में रुकने की कोई व्यवस्था न होने के कारण सैकड़ों अभ्यर्थी इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में परीक्षार्थियों के रुकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। रविवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद समेत अन्य जिलों से अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया है। सहारनपुर के देवबंद से आए भाई-बहन कमरे के लिए इधर-उधर भटकते रहे। उन्होंने धर्मशाला में कमरा मांगा, लेकिन वहां कोई कमरा नहीं मिला। जिला मुख्यालय बागपत में कोई होटल भी नहीं है। इस कारण अभ्यर्थी परेशान हैं। युवक तो कहीं पर भी रुक जाएंगे, लेकिन युवतियों को ठहरने के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी। एसपी जयप्रकाश ने बताया पुलिस की परीक्षा में शामिल होने वालों को रुकने की पुलिस विभाग कोई व्यवस्था नहीं करता है। अभ्यर्थियों को अपने आप की ठहरने के लिए जगह तलाशनी पड़ेगी। इसमें पुलिस की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें