फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। छछरपुर गांव मेें पंचायत में बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर आक्रोश जताया गया। साथ ही तहसील में चल रहे किसानों के धरने को समर्थन देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा मलकपुर चीनी मिल से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों जुडे़ हैं, जो गन्ना सीजन पर मिल को गन्ना देते हैं, लेकिन पिछले कई वर्ष से मिल ने किसानों को गन्ना भुगतान नहीं दिया है। इस कारण किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार भी मिल भुगतान दिए बिना बंद हो गई। बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने से किसानों के बच्चों की शादी तक नहीं हो पा रही है। बच्चों की फीस भी नहीं जमा हो पा रही है। परिवार का खर्चा चला पाना भी मुश्किल हो रहा है। परिवार के सदस्यों के बीमार होने पर उधार लेकर इलाज कराना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन व शासन द्वारा मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर आक्रोश जताया। पंचायत मे निर्णय लिया तहसील मेें चल रहे किसानों के धरने को समर्थन देकर आंदोलन तेज किया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता महिपाल ने की। इस दौरान सुधीर, प्रमोद, बिजेंद्र, संजीव, प्रवेंद्र, इकबाल, हरेंद्र, सुनील, हरपाल, महेंद्र, उधम सिंह, जयवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें