फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में विदित और इंटर में पारूल का डंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आईसीएसई के नतीजों में मेधावियों ने डंका बजाया। दसवीं में क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल के छात्र विदित ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। इंटरमीडिएट में पारूल राणा ने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। मेधावियों ने नतीजों पर खुशी जाहिर की। इस दौरान स्कूलों में खुशियां मनाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही मेधावी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। दोपहर के समय नतीजे घोषित किए गए। बड़ौत में छपरौली रोड स्थित क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल के हाईस्कूल के छात्र विदित ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। नेहा मलिक ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और भावना चौधरी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
इंटरमीडिएट में इसी स्कूल की पारूल राणा ने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया। प्रार्थना ने 90.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और काजल तोमर ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य सिस्टर जस्सी जोश ने बताया कि मेधावियों ने नतीजे आने के बाद बच्चों ने जमकर खुशी मनाई। उन्होंने कहा स्कूल का परिणाम बेहतर रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
इंटरमीडिएट के टॉपर की सूची :
छात्र/छात्रा प्रतिशत
पारूल राणा 92.80
प्रार्थना 90.50
काजल तोमर 89
रजत जैन 88.80
साक्षी तोमर 87
आस्था 84.75
वंशिका चौधरी 83.50
अभिरूप तोमर 83.25
गूंजन 82.50
नवेद 80.25

इनसेट
हाईस्कूल के टॉपर की सूची :
विदित 96.2
नेहा मलिक 95.2
भानू चौधरी 95
सत्यम 95
रोहन 94.6
निहारिका 94.4
अवि 92.4
दीपक मलिक 92.4
आशुतोष चौहान 92.6
हर्ष तोमर 91.8
देवांश जैन 91
आकाश 91
रोहन तोमर 91
वंशिका 91

आशुतोष चौहान ने किया स्कूल टॉप
बागपत। क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल बागपत के हाईस्कूल के नतीजे बेहतर रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मर्सी ने बताया कि दसवीं में आशुतोष चौहान ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। इसके अलावा उज्ज्वल चौहान ने 91.40, देवांश जैन ने 91, अमन वर्मा ने 90.2 और एलीना खान ने 90.2 फीसदी अंक हासिल किए। इस दौरान बच्चों ने स्कूल में खुशी मनाई गई। आशुतोष चौहान ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के निर्देशन में ही उसे यह कामयाबी मिली। आशुतोष की माता ममता चौहान ने भी वर्ष 1993 में टॉप किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें