फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से उखड़े पेड़ और खंभे, बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। धूल भरी तेज आंधी से जिले में कई जगह पेड़ उखड़ गए। खंभे झुक गए और बिजली लाइन भी टूटकर गिर गई। कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। प्रशासन के अलर्ट के बाद मंगलवार को प्राइवेट स्कूलों ने बच्चों की छुट्टी कर दी। मंगलवार की रात में तेज हवा के साथ बारिश हुई। गांव रटौल में कूडे़ के ढेर में आग लगने से दो पशु झुलस गए। नौ मई को भी मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से आंधी की लोगों में चर्चा की गई। आंधी के आने के डर के कारण सड़कों पर दिनभर भीड़ भी कम ही रही। आंधी के चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी। रात में करीब साढ़े नौ बजे से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे कर बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। रात में ही रटौल गांव में कूड़े के ढेर में आग लग गई। इससे आग के पास बंधे ललित सैनी और दीपक सैनी के पशु झुलस गए। कुछ लोगों ने प्रयास कर आग बुझाई।
इससे पहले सोमवार की रात में करीब 11 बजे धूल भरी आंधी की आहट हुई। करीब दो घंटे तक आंधी चलती रही। ऊर्जा निगम ने बिजली कट कर दी। सुबह छह बजे बिजली सप्लाई चालू हो सकी। देहात में पेड़ उखड़कर गिर गए। यही नहीं कई जगह खंभे भी झुक गए, जिससे बिजली की लाइन भी टूट गई। मंगलवार को जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर लोग बिजलीघर के चक्कर काटते रहे। बड़ौत क्षेत्र में बिजली की लाइन को अधिक नुकसान हुआ है। कलक्ट्रेट प्रभारी विवेक कुमार यादव ने कहा कि शासन के निर्देश पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन प्रत्येक स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


स्कूल पहुंचते ही बच्चों की छुट्टी
मंगलवार को अधिकतर स्कूलों ने तूफान के अलर्ट पर छुट्टी कर दी। बच्चों को प्रार्थना सभाओं के बाद घर भेज दिया गया। हालांकि सरकारी स्कूलों की छुट्टी नहीं की गई है। डीआईओएस या बीएसए की ओर से छुट्टी का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था।


तूफान के हाई अलर्ट के चलते कंट्रोल रूम बनाया
बागपत। एडीएम लोकपाल सिंह ने बताया कि तूफान के चलते मौसम विभाग के हाई अलर्ट के मद्देनजर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। बताया कि कंट्रोल रूम के 0121-2221900 नंबर पर सूचना दी जा सकती है। इस पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।

हर जगह तूफान की चर्चा
मंगलवार को भी दिनभर घरों से लेकर चौराहों तक सिर्फ तूफान की ही बातें रही। सरकारी दफ्तरों में भी इसी की चर्चा की गई। यही नहीं सोशल मीडिया पर दिनभर तूफान पर लोग चर्चा करते दिखे। तूफान को लेकर ऑडियो और वीडियो भी जारी किए गए।


बड़ौत में ध्वस्त हुई विद्युत सप्लाई व्यवस्था
बड़ौत। तेज आंधी से विद्युत सप्लाई ध्वस्त हो गई, जिस कारण लोगों को विद्युत संकट से जूझना पड़ा। लोग सप्लाई सूचारू कराने के लिए पूरे दिन निगम के अफसरों को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन तक रिसीव तक नहीं किया। सोमवार रात तेज आंधी और तूफान से अचानक जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। थोडी ही देर में पूरे क्षेत्र में विद्युत सप्लाई ध्वस्त हो गई। बिजरौल, बामनौली, वाजिदपुर, मलकपुर, जौनमाना, ढिक़ाना सहित दर्जनों गांव मेें विद्युत लाइन व पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। मंगलवार सुबह लोग सप्लाई सूचारू कराने के लिए विभागीय अफसरों को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव तक नहीं किया। उधर, एक्सईएन प्रथम राहुल शर्मा और एक्सईएन द्वितीय वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आंधी व तूफान से विभाग को काफी नुकसान हुआ है।

देहात में चरमरा गई बिजली आपूर्ति
दाहा/दोघट। देहात क्षेत्र में आंधी के चलते बिजली आपूर्ति चरमरा गई। बामनौली, ककड़ीपुर, निरपुड़ा, दाहा में आपूर्ति बाधित रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर उर्जा निगम के कर्मचारी व्यवस्था सुधार में लगे रहे। उधर, छपरौली, अमीनगर सराय, बालैनी, चांदीनगर क्षेत्र में भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें