फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विश्वकर्ता एकता विकास सभा की बैठक कार्यालय में हुई। इसमें सभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा ने कहा कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश बहाल किया जाए। हरियाणा सरकार द्वारा विश्वकर्मा डे को मजदूर-श्रमिक दिवस के रूप में मनाने के निर्णय को वापस लिया जाए। केंद्र सरकार के विश्वकर्मा श्रम सम्मान की घोषणा आदेश से भगवान विश्वकर्मा का नाम हटाने पर रोष प्रकट किया। इस संबंध में 10 मई को कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें रोहताश विश्वकर्मा, विनोद, देवेंद्र, प्रदीप, मनोज, बीर सैन, ब्रहम सिंह, महेंद्र सिंह, राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत ने भेजा स्पष्टीकरण
छपरौली (बागपत)। छपरौली के एडीओ पंचायत कृष्णपाल ने बताया कि बासौली में कब्रिस्तान की भूमि तालाब की खुदाई के मामले में अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। वह निर्धारित समय में अपना स्पष्टीकरण रख चुके हैं।

आरोपी की हिमायत में उतरा भाजपा नेता का पुत्र
छपरौली (बागपत)। कस्बे में छेड़छाड़ के आरोपी की हिमायत में भाजपा नेता का पुत्र भी उतर आया। इससे दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि एक युवक उनके घर के बाहर रोजाना पत्र डालता था। इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने उनके ऊपर हमला किया। आरोप है कि भाजपा नेता का पुत्र भी आरोपी की हिमायत में उतर आया है। इस कारण दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। इस मामले में पुलिस साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें