फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर अब पावर कारपोरेशन के अफसरों ने बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को एसई के निर्देश पर सैकड़ों बकाएदारों को नोटिस भेजकर उन्हें बिल जमा करने का एक माह का समय दिया गया है। यदि इसके बाद भी बकायादार बिल जमा नहीं करता तो उसके खिलाफ सीधे तौर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर सोमवार को पावर कारपोरेशन की टीम ने दस हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले 138 लोगों के खिलाफ नोटिस तैयार किया। नोटिस तैयार करने के बाद टीम के सदस्यों ने बकाएदारों के दरवाजे पर जाकर उन्हें नोटिस देकर बताया कि यदि वे एक माह में बकाया विद्युत बिल जमा सहीं करते तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पूरे दिन टीम के लोग नोटिस तैयार करने व भेजने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एक्सईएन द्वितीय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दस हजार से अधिक बकाएदारों को नोटिस भेजने का अभियान एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर शुरू किया गया है। रोजाना बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है और नोटिस भेजकर बकाएदारों से विद्युत बिल जमा करने की अपील की जा रही है। यदि समय अवधि के दौरान उपभोक्ता बिल जमा नहीं करता तो उसका कनेक्शन काटकर उसके खिलाफ सीधे तौर पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें