बड़ौत (बागपत)।
संपूर्ण समाधान दिवस मेें एसपी जयप्रकाश और एडीएम लोकपाल सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। 55 शिकायतें आयी जिनमें से मौके पर सात का निस्तारण हो सका।
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे संजीव, आजाद, बबलू निवासी जौनमाना ने आम रास्ते से कब्जा हटवाने की मांग की। वीरसैन निवासी बामनौली ने कब्जा हटवाने, आशा कार्यकर्ता रीना, बबीता ने बागपत के पिलाना सीएचसी पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों द्वारा किए गए मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। चकरोड, नाली, विद्युत सहित अन्य 55 शिकायतें आयी, जिनमेें से सात का निस्तारण हो सका। इस अवसर पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रमानंद कुशवाहा, तहसीलदार मांगेराम और सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
सोते रहे दरोगा
बड़ौत (बागपत)। संपूर्ण समाधान दिवस पर जहां वरिष्ठ अधिकारी समस्याओं का निस्तारण करने में लगे थे, वहीं एक दरोगा गहरी नींद ले रहे थे। मगर, अधिकारियों की नजर उन पर नहीं पड़ी। पंखों की हवा मेें काफी देर तक उन्होंने नींद की खुमारी उतारी।