दोघट (बागपत)। गैडबरा गांव के ग्रामीणों ने ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाए चार मकानों के निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया है। मकानों में शौचालय तक नहीं बने हैं। आवास योजना के तहत कुंता पत्नी फेरू, अखसार पत्नी शौकत, खुर्शीदा पत्नी राजू सहित चार गरीबों के मकान स्वीकृत किए। एक मकान के निर्माण में 3.50 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जानी थी। चारों मकानों का निर्माण कराया। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अफसरों ने मकान निर्माण में घोटाला किया है। एक भी मकान में शौचालय नहीं बनाया। एक मकान बनाने के लिए 2.75 लाख रुपये की धनराशि दी। किसी भी मकान के आगे सोलर ऊर्जा लाइट नहीं लगाई । एसडीएम से शिकायत की है।