फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवतापूर्ण समाधान को ही करें अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आईजीआरएस पोर्टल पर होने वाली शिकायतों पर असंतोषजनक फीड बैक दिया जा रहा है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने डीएम और सीडीओ को अपने स्तर से व्यक्तिगत ध्यान देकर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति मुख्यमंत्री से संदर्भित आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हैं। पोर्टल से संबंधित शिकायतों के संबंध में मुख्य सचिव प्रत्येक सप्ताह वीडियो कांफ्रेंसिंग करते हैं। इसमें डिफाल्टर संदर्भों के समय गुणवत्ता परक निस्तारण एवं प्रणाली पर असंतोषजनक फीड बैक पर विशेष रूप से चर्चा होगी। ग्राम्य विकास आयुक्त पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में डीएम और सीडीओ को निर्देशित किया आईजीआरएस पर प्राप्त ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित शिकायतों, सदर्भों एवं उनकी निस्तारण आख्या की गहन समीक्षा करके ही अंतिम निस्तारण आख्या को अप लोड की जाए। ताकि असंतोषजनक फीड बैक के प्रकरणों में वृद्धि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें