फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला दिवस पर सैकड़ों परिवार को मिलेगी धुएं से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक देंगे उज्ज्वला योजना का लाभ
विज्ञापन

बागपत। प्रशासन की ओर से जिलेभर में उज्जवला दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत एससी-एसटी और अंत्योदय कार्डधारकों को उज्ज्वला विस्तारी योजना के तहत एलपीजी गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया जाएगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। करीब डेढ़ हजार एससी-एसटी, अंत्योदय कार्डधारक, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र व्यक्तियों को एलपीजी सिलेंडर और गैस चूल्हा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह बागपत गैस सर्विस, किरठल और बिजवाड़ा गांव में, बड़ौत विधायक केपी मलिक चौबली, मीतली और सिनौली में, बागपत विधायक योगेश धामा निरपुड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी में लोगों को एलपीजी सिलेंडर और चूल्हे का वितरण करेंगे।
विज्ञापन

----------------
25 गांवों में होंगे कार्यक्रम
डीएसओ चमन शर्मा ने बताया कि उज्ज्वला दिवस पर 25 गांवों में कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इसमें ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। उनके माध्यम से उज्ज्वला विस्तारी योजना का लाभ दिया जाएगा। विभाग से भी उच्चाधिकारी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

----------------
जाति प्रमाण पत्र लगाना होगा
योजना का लाभ लेने के लिए पात्र को अपना एसएसी-एसटी का प्रमाण पत्र लगाना होगा। अगर किसी महिला के पास प्रमाण पत्र नहीं है तो वह अपने पति या पुत्र का प्रमाण पत्र लगा सकती है। इसके अलावा आधार कार्ड लगना जरूरी होगा। तभी योजना में महिला का चयन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें