फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्राओं को दिए स्कालरशिप चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक बांटे
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को अपनी कक्षाओं में अव्वल रहने वाली छात्राओं को स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई पहल पर छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए। इस दौरान बेटियों को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम तभी सफल होगी जब हम बेटियों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देंगे। एक बेटी शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा और समाज उन्नत होगा। उन्होंने कहा समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए जन जागृति की जरूरत है। उन्होंने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय रहने वाली पृथ्वी, तृप्ति जैन, अपेक्षा, शिया, चंचल, अवि, शगुन, भूमि, सार्थक, सहजल, देवांशी, साक्षी, आंचल, अवनि, भवि सहित 51 छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि की छात्रवृत्ति वितरित की। इसमें संस्था के निदेशक डॉ. अनिल आर्य ने विचार रखे। संचालन उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स ने किया। इसमें प्रधानाचार्य राजीव खोखर, जीतेंद्र आर्य, ऋषिपाल सिंह, नितिन जैन, सविता सिवाच, रेनू तोमर, वैशाली राणा, अलका तोमर, चंद्रवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें