बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत निवासी विनोद कुमार नीटू को हथकरघा में विशेष सहयोग देने पर शनिवार को कानपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश के वस्त्र मंत्री सत्यदेव पचौरी ने उत्तर प्रदेश हथकरघा सम्मान 2017-18 से सम्मानित किया।
विनोद कुमार नीटू नगर पालिका के पूर्व सभासद रहे हैं और हाल में उनकी पत्नी सभासद हैं। सम्मान मिलने से नगर में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनका यहां पहुंचने पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इनको सम्मानित करने पर बड़ौत विधायक केपी मलिक, नगर चेयरमैन अमित राणा, सभासद ललित जैन, रहीमुद्दीन सभासद, बाबूराम सभासद, प्रमोद विश्वकर्मा ने मुबारकबाद दी है।